नर्मदापुरम / महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त संचालक श्रीमती तृप्ति त्रिपाठी के सतत् प्रयास तथा मार्गदर्शन में वन स्टाप सेंटर नर्मदापुरम के द्धारा घरेलू हिंसा से पीडित महिलाओं एवं गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली बालिकाओं को शासकीय सभांगीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई टी आई) नर्मदापुरम तथा औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान माखन नगर के पाठ्यक्रम फैशन डिजाइनिंग, कोपा तथा स्टेनोग्राफी में प्रवेश दिलाया गया। इन प्रशिक्षण कोर्स में चयनित अभ्यर्थियों को संयुक्त संचालक ने संबोधित किया तथा उपस्थित प्रशिक्षार्थीयो को प्रशिक्षण कोर्स को पूरी गंभीरता तथा नियमित लेने हेतु समझाईश दी तथा स्वरोजगार के लिए सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। संयुक्त संचालक के द्धारा वन स्टाप सेंटर नर्मदापुरम का निरीक्षण किया गया तथा उपस्थित हितग्रहियों की काउंसलिंग की गई। इस अवसर पर वन स्टाप सेंटर का स्टाफ उपस्थित रहा।

