
नर्मदापुऱम / समेरिटंस स्कूल इटारसी में खेल दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धा सहित याद किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समेरिटंस के खेल प्रशिक्षक डॉ. सचिन खम्परिया एवं विद्यालय के प्राचार्य प्रशांत दीक्षित ने कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती की पूजाअर्चन, दीप प्रज्वलन एवं मेजर ध्यानचन्द के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ऐरोबिक्स, शारारिक व्यायाम आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ खम्परिया ने बताया कि गुरु खिलाड़ियों की कमजोरियों को दूर कर उन्हें उपलब्धियों में बदल देता है साथ ही उन्होंने बताया की हर व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन कम से कम एक खेल अवश्य खेलना चाहिये। प्राचार्य श्री दीक्षित ने कहा कि खेल व्यक्ति के जीवन में संजीवनी का काम करते है साथ ही उन्होंने उपस्थित जन समुह को जानकारी दी कि विद्यालय में विभिन्न खेलों के मानदंडों के अनुरूप खेल मैदान का विकास किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका नमिता दास ने जीवन में खेलों के महत्व को रेखांकित किया। शिक्षिका निमिषा पटेल द्वारा राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर दिए जाने वाले पुरस्कारों के विषय में विद्यार्थियों को जानकारी दी। गरिमापूर्ण कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका प्रियंका पटेल एवं मिहिका मित्तल ने किया। अंत में शिक्षिका सोनिया वर्मा ने आभार व्यक्त किया।

