नर्मदापुरम / रक्षाबंधन और श्रावण पूर्णिमा के विशेष अवसर पर रिमझिम फुहारों में सेठानीघाट पर पंच विप्र जनों द्वारा आचार्य घनश्याम शर्मा के आचार्यत्व में माँ नर्मदा जी की महाआरती सम्पन्न हुई । महाआरती में सैकड़ो भक्तों ने उपस्थित होकर धर्म लाभ अर्जित किया।

