नर्मदापुरम / अनजाने में हुई गलती और आत्म शुद्धि का पर्व श्रावणी उपाकर्म का पर्व मां नर्मदा शंकर ब्राह्मण सेवा समिति के तत्वाधान में रक्षाबंधन के दिन हुआ। पंडित सुरेश शर्मा के आचार्य तत्वों में विप्र समाज ने श्रावणी उपाकर्म जनेऊ बदलकर किया। पंडित अखिलेश भट्ट ने बताया कि ब्राह्मण समागम महोत्सव में कई ब्राह्मणों ने मां नर्मदा में पूर्ण स्नान कर जनेऊ बदला।

