
नर्मदापुरम / सोहागपुर / थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति को फेसबुक पर एक महिला से दोस्ती, चैट के बाद करीब दो माह पहले आर्य समाज से शादी कर लेने के बाद परिजनों के द्वारा सोने, चांदी के आभूषण अन्य सामान दिया गया था जो करीब एक सप्ताह तक फेसबुक की दोस्त जिसकी शादी हुई थी, सोहागपुर में रही फिर वह अंबिकापुर सरगुजा चली गई। अपने साथ सोने, चांदी के आभूषण, नगदी ₹20,000 लेकर गई थी, वापस नहीं आई। सोहागपुर से उसे फोन फेसबुक, स्नैपचैट, इंस्टाग्राम सोशल मीडिया के अन्य माध्यमों से संपर्क किया गया, जो बहाने बनाती रही एबं आने से इनकार किया और बातचीत भी बंद कर दी है और कहा गया कि मुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना है। परेशान मत करो तब इस तरह का भविष्य में फेसबुक की महिला दोस्त के साथ कोई खतरा इत्यादि का अंदेशा होने पर आवेदन प्राप्त हुआ है, जो जांच में लिया गया है। सोहागपुर पुलिस से गणेश राय ने बताया कि सभी आमजन सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर इस तरह के लुभावने विज्ञापन, महिला मित्रों से सावधान रहें फ्रॉड हो सकते हैं, सतर्क रहें सुरक्षित रहें।

