

नर्मदापुरम / सोहागपुर / दिनांक 27/08/26 को फरियादी रामशंकर पिता कृपाराम सोनी उम्र 85 साल निवासी राजेन्द्र वार्ड सोहागपुर ने थाना आकर रिपोर्ट किया कि घटना दिनांक 27/08/26 को करीबन दोपहर 4.00 बजे अपनी आभूषण की दुकान पर सोने की अगूंठी खरीदने के लिये 02 महिलायें दुकान पर आई थी एवं दुकान से आभूषण के डब्बे में एक सोने की अंगूठी बजन करीबन 4 ग्राम कीमत करीबन 60 हाजार को चोरी कर ले गई। रिपोर्ट पर थाना सोहागपुर में अज्ञात 02 महिलाओं के विरूद्ध अपराध क्र. 526/26 धारा 303 (2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस पुलिस अधीक्षक साईकृष्णा एस थोटा, अति. पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सोहागपुर अरविंद शाह के मार्गदर्शन में अज्ञात महिलाओं की पहचान हेतु पुलिस टीम को घटना स्थल पर तत्काल रवाना किया गया। दुकान के आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरे के अवलोकन एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर ज्ञात हुआं कि फरियादी की दुकान पर से अंगूठी चोरी करने वाली महिला…
1… रमाबाई अहिरवार पति स्व. सुजीत उर्फ सुज्जु अहिरवार उम्र 35 साल निवासी फुरफुरी नगर पिपरिया थाना स्टेशन रोड़ पिपरिया एवं
2. लक्ष्मी बाई पति स्व. राजेश कतिया उम्र 40 साल निवासी फुरफुरी नगर पिपरिया थाना स्टेशन रोड़ पिपरिया की पहचान हुई। तत्काल पुलिस टीम को पिपरिया रवाना किया गया। आरोपियों ने पहले चोरी करने से साफ इंकार किया फिर पुलिस ने सख्ती की तो उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार किया एवं चोरी की गई सोने की अंगूठी को आरोपियों के कब्जे से बरामद की गई है।
चोरी गये मशरूकाः एक सोने की अंगूठी बजन करीबन 5.51 ग्रास कीमती 60 हाजार रु.।
बरामद बजाप्ताः- एक सोने की अंगूठी बजन करीबन 5.51 ग्राम कीमती 60 हाजार रू.
गिरफ्तार आरोपियानः-1. रमाबाई अहिरवार पति स्व. सुजीत उर्फ सुज्जु अहिरवार उम्र 35 साल निवासी फुरफुरी नगर पिपरिया थाना स्टेशन रोड़ पिपरिया 2. लक्ष्मी बाई पति स्व. राजेश कतिया उम्र 40 साल निवासी फुरफुरी नगर पिपरिया थाना स्टेशन रोड़ पिपरिया।
उक्त कार्यवाही में उल्लेखनीय भूमिका निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी एवं उ. नि. दिनेश पाल, सउनि गणेश राय, आर. अजमेर सिहं परिहार, मनोहर दायमा, अफसर खान, संदीप चौधरी, राजकुमार यादव महिला आरक्षक प्रीति सरयाम थाना मंगलवारा, रक्षा समिति सिया मालवीय की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस ने बताया कि जिस आभूषण की दुकान पर यह घटना हुई है उस दुकान पर करीब एक वर्ष से सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हुए थे चालू हालत में नहीं थे। सोहागपुर पुलिस ने सभी प्रमुख प्रतिष्ठानों, मुख्य रूप से बड़े छोटे आभूषण व्यापारियों से आग्रह किया कि अपनी अपनी दुकानों में अच्छी तकनीक के सीसीटीवी कैमरे लगवाएं, जिन जिन आभूषण दुकानों में अभी कैमरे लगे हुए हैं। समय-समय पर उनकी देखरेख के साथ रिकॉर्डिंग की जांच भी करते रहें जो सुरक्षा के साथ अति महत्वपूर्ण है।

