

नर्मदापुरम / पचमढ़ी / मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पचमढ़ी में 17 वर्षीय किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। कोर्ट ले जाने के दौरान स्थानीय लोगों का भारी आक्रोश देखने को मिला, जहां उग्र भीड़ ने पुलिस वाहन रोककर आरोपियों का जुलूस निकालने की मांग की।
घटनाक्रम क्राइम सीन री-क्रिएशन व सबूत बरामद…..
एक दिन की पुलिस रिमांड के दौरान बुधवार सुबह पुलिस टीम आरोपियों को घटनास्थल पर ले गई। वहां वारदात का सीन री-क्रिएशन कराया गया। झाड़ियों से आरोपियों के कपड़े और वह रस्सी बरामद की गई, जिससे वारदात के वक्त पीड़िता के साथी को जिप्सी में बांधा गया था। अपराध में प्रयुक्त जिप्सी भी जब्त कर ली गई है। रास्ते में जनआक्रोश व पुलिस से झूमाझटकी बुधवार को जब पुलिस तीनों को पिपरिया कोर्ट ले जा रही थी, तब पचमढ़ी में गुस्साई भीड़ ने पुलिस वाहन का घेराव कर लिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आरोपियों को वाहन से उतारकर कुछ दूर पैदल ले जाना पड़ा। शासकीय कार्य में बाधा का केस होगा दर्ज एएसपी अभिषेक राजन के अनुसार, पुलिस वाहन रोकने और हंगामे का वीडियो सामने आया है। वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया जाएगा।
पॉक्सो एक्ट में मामला….
तीनों जेल दाखिल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट सहित कई अन्य गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पिपरिया अदालत ने सुनवाई के बाद तीनों आरोपियों को जेल भेजने का आदेश दिया। आरोपियों की पृष्ठभूमि और टैक्सी यूनियन का रुख आरोपियों की पहचान पकड़े गए तीनों आरोपी मूलतः बनखेड़ी क्षेत्र के हैं—हरिओम कुशवाहा (वर्तमान निवासी नालंदा टोला, जो गैर-पंजीकृत जिप्सी चलाता था), पवन बंसल और अभिषेक वंशकार (होटलकर्मी)।
टैक्सी चालक संघ ने किया उक्त घटना विरोध…..
पचमढ़ी टैक्सी चालक संघ ने घटना पर कड़ा विरोध जताते हुए दरिंदों को कठोरतम सजा देने की मांग की है । यूनियन अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि आरोपियों का संघ से कोई संबंध नहीं है और न ही प्रयुक्त जिप्सी यूनियन में रजिस्टर्ड थी। उन्होंने कहा कि इस घिनौने कृत्य से पर्यटन नगरी पचमढ़ी की छवि को ठेस पहुंची है।

