दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर में राखी के त्यौहार को देखते हुए खाद्य विभाग की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके चलते मंगलवार को पुरानी बस स्टैंड पर लगभग साढ़े छह सौ किलो मावा जप्त करने की कार्रवाई की गई। खाद्य अधिकारी कमलेश दियावर मौके पर पहुंचे और बोरी को नीचे करवाया और मावा जप्त करने की कार्रवाई की गई । फिलहाल कार्यवाही चल रही है। बताया जाता है कि यह भोपाल से आया है और फूल सिंह यादव लेकर आए हैं। बस को पुराने बस स्टैंड लाया गया। बस कटिहार कंपनी की थी। राखी को देखते हुए कार्यवाही में तेजी की जा रही है । फिलहाल दस्तावेज और बिल की जांच की जा रही है। यदि मामला संदिग्ध पाया गया तो आगे कार्रवाई की जाएगी और बस पुराने बस स्टैंड बस कैसे पहुंची इस पर भी कार्यवाही होगी। इसको लेकर आरटीओ को थी जानकारी दी जाएगी।
इनका कहना है
फिलहाल मामले में कार्यवाही जारी है। मावा भोपाल से आया है और पुराने बस स्टैंड से जप्त किया गया है। अभी जांच की जा रही है।
कमलेश दियावर
खाद्य अधिकारी नर्मदा पुरम

