दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम साईं कृष्णा एस. थोटा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी जितेंद्र कुमार पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना देहात श्रीमती उषा मरावी के नेतृत्व में थाना देहात पुलिस द्वारा लागतार अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करने में सफलता प्राप्त की है। बुधवार को थाना देहात पुलिस द्वारा हरियाली रोड के पास मुखबिर सूचना पर शराब रेड कार्यवाही की गयी रेड कार्यवाही के दौरान दीपेन्द्र सरयाम पिता कन्हैया सरयाम उम्र 20 वर्ष कचरापट्टी के पास नर्मदापुरम द्वारा उपयोग में लायी जा रही TVS ज्युपीटर से करीबन 26 लीटर अंग्रेजी शराब कीमती करीबन 27,390/- रु जप्ती कि गयी । इसी प्रकार रेड के दौरान दुर्लभ पिता सीताराम श्रीवास उम्र 34 वर्ष नाई मोहल्ला ग्वालटोली के उपयोग में लायी जा रही TVS ज्युपीटर से करीबन 8 लीटर अंग्रेजी शराब कीमती करीबन 7820/- रु जप्ती की जाकर अवैध शराब के परिवहन में लायी जा रहे उक्त दोनों वाहन TVS ज्युपीटर कीमती करीबन 1,30,000/- रु जप्त की गयी। उक्त दोनों प्रकरण में कुल अवैध शराब 34 लीटर एवं 02 ज्युपीटर कुल मशरुका 1,65,210 को जप्त कर उक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किये गए है । निरीक्षक उषा मरावी थाना प्रभारी देहात नर्मदापुरम, सउनि प्रवीण शर्मा, नवीन दुबे, आरक्षक जितेन्द्र राजपूत एवं आरक्षक कपिल विश्वकर्मा की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही ।

