
नर्मदापुरम / महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र (DTIC) द्वारा बताया गया है कि RAMP योजना के अंतर्गत प्रस्तावित Exposure Visits (औद्योगिक भ्रमण) के लिए पात्र MSMEs एवं Startups से नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। नर्मदापुरम जिले के पात्र MSMEs एवं Startups भी इस औद्योगिक भ्रमण के लिए अपना नामांकन करा सकते हैं। औद्योगिक भ्रमण के माध्यम से पात्र उद्यमियों एवं स्टार्टअप्स को संबंधित उद्योगों की कार्यप्रणाली, नवीन तकनीक, उत्पादन प्रक्रिया तथा व्यवसायिक गतिविधियों को नजदीकी स्तर पर समझने का अवसर मिलेगा। भ्रमण के लिए पात्र सेक्टर्स एवं उद्योगों का विस्तृत विवरण निर्धारित Google Form में उपलब्ध कराया गया है।
सितंबर माह में प्रस्तावित औद्योगिक भ्रमण के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक एवं पात्र MSMEs तथा Startups निर्धारित Google Form के माध्यम से अपना पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है। इच्छुक आवेदक Google Form लिंक https://forms.gle/auAro6SzBVRpG3HS7 पर जाकर आवश्यक जानकारी भरकर अपना नामांकन कर सकते हैं। अधिक जानकारी एवं पात्रता संबंधी जानकारी के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, नर्मदापुरम से संपर्क किया जा सकता है।

