
सिवनी मालवा / नर्मदापुरम जिले के बानापुरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन स्टापेज को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन ने मार्गदर्शन में हुई। बैठक में बानापुरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन स्टापेज को लेकर चर्चा एवं चरणबद्ध आंदोलन की रूप रेखा बनाई गई। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये एवं सहमति जताई।
इस प्रकार होंगे ज्ञापन और आंदोलन…
1,, 01/09/2026 को डी आर एम के नाम स्टेशन प्रबंधक को 12 बजे ज्ञापन।
2,,01/09/2026 को अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को 1:20 मिनट पर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
3,,सांसद दर्शन सिंह चौधरी एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया से मुलाकात, चर्चा, ज्ञापन।
4,,भोपाल रेलवे अधिकारियों से मुलाकात स्टापेज की मांग।
5,,आम जनता, आम नागरिकों, व्यापारी, समस्त संगठनों से हस्ताक्षर एवं पोस्ट कार्ड अभियान।
6,,आम जनता, पार्षद, पार्षद प्रतिनिधि, पत्रकार, समाजसेवी , संगठनों के साथ, पैदल मार्च।
7,,सिवनी मालवा मुख्य चौराहे गांधी चौक पर गांधी जी की प्रतिमा के सामने मौन आंदोलन।
8,,ट्रेन रोको अभियान आदि आंदोलन एवं ज्ञापन दिए जाएंगे
बानापुरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन स्टापेज रेड….
1 अमृत भारत एक्सप्रेस 22589 / 22590..
2,, गोवा एक्सप्रेस 12779..
3,, कामायनी एक्सप्रेस,
4,,, जयपुर-हैदराबाद,
5,,, ताप्ती गंगा एक्स- 19045…
6,,, कांची पुजभगत की कोठी =17605-17606..
7,,, अहमदाबाद-सहरसा,
7,, पुणे- सोपाल एक्स-
एवं जनता एक्सप्रेस का समय में 7 घंटे का अंतर समय बदलने को लेकर ज्ञापन….
भुसावल-इटारसी-भोपाल मेमो सिटी चालू की जाये।
भुसावल – नागपुर ट्रेन चालू की जाये। एवं प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाने से बुजुर्गों, बच्चों, महिलाएं, व (विकलांग) परेशान हो रहे हैं इन्हीं कार्यों एवं मुद्दों को लेकर चर्चा और बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन, गोविंद व्यास, विनीत राठी, नंदकिशोर व्यास, उमेश गौड, देवी सिंह कुशवाहा, राजू रंगोटे, सुधीर मालवीय, नकुल मालवीय, अरुण कश्यप, दीपक बातव, धनंजय बैरागी, छोटू थापरिया, अभिषेक सोनी, ईश्वरदास जमीदार, कमलेश लोवंशी, कैलाश मालवीय सहित पत्रकार पार्षद, समाजसेवी, अधिवक्ता, आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

