
नर्मदापुरम / सिवनी मालवा थाना अंतर्गत विगत 3 जुलाई 2026 को नदरवाड़ा रोड पर हुई बाइक ओर कार की टक्कर में एक युवक की मौत ओर दो लोगो के घायल होने के डेढ़ महीने बाद पुलिस कार क्रमांक एम पी 04 जेड पी 7025 के चालक के खिलाफ धारा 281,125(ए)106(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि 3 जुलाई 2026 को नंंदरवाड़ा रोड पर बाइक सवार गुलाब सिंह बारेवा की मोटर साइकिल को कार क्रमांक एम पी 04 जेड पी 7025 के चालक ने टक्कर मारकर भाग गया था।इस सड़क दुर्घटना में गुलाब सिंह बारेवा की उपचार के दौरान मौत हो गई थी और मुकेश एवं कुवंर सिंह घायल हो गए थे।इस मामले में फरियादी दिलीप सिंह बघवाड़ा निवासी की रिपोर्ट पर मर्ग की जांच एवं विवेचना उपरांत डेढ़ माह बाद 22 अगस्त को कार क्रमांक एमपी 04 जेड पी 7025 के चालक के खिलाफ सिवनी मालवा पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। कार एवं उसके चालक की तलाश जारी है।

