

नर्मदापुरम / इन दिनों जंगलों में जहां टाइगर का खौफ बरकरार है वहीं अब ये टाइगर जंगल से निकलकर सड़कों पर भी बेधड़क बैठकर घूम रहे हैं। सोहागपुर सामान्य वनमंडल ओर बफर क्षेत्र के बीच पड़ने वाले लालमाता बेरियर के पास से ऐसा ही एक मामला रविवार की सुबह सामने आया जहां पर दो बाघ अलसुबह ग्रामीणों को दिखाई दिए।जो कि सड़क पर बैठकर एक साँभर का शिकार किया। इतना ही नहीं रोड से जा रही एक शिफ्ट डिजायर कार पर भी झपट पड़े।जैसे ही इसकी सूचना सामान्य वनमंडल सहित बफर क्षेत्र के अफसरों को लगी तो मौके पर वन विभाग की टीम को भेजा गया।बताया जा रहा है कि वन विभाग की टीम उपरोक्त क्षेत्र में सक्रिय हो गई है और सर्चिंग शुरू कर दी गई है। सामान्य वनमंडल सोहागपुर के रेंजर हेमंत शर्मा ओर उनकी टीम भी बागरा बफर क्षेत्र ओर सामान्य वनमंडल के बीच के वन क्षेत्र लालमाता बेरियर के पास के जंगल में सर्चिंग शुरू कर दी गई है। दो टाइगरों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। आसपास के क्षेत्रों में भी वन विभाग की टीम ने निगरानी बढ़ा दी है।सूत्रों की माने तो रविवार को दोपहर 12 के बाद तक इन क्षेत्रों में टाइगर की दहाड़े सुनाई दे रही थी, इन दहाड़ो के बीच वन विभाग की टीम की जंगल में सर्चिंग जारी रही।

