
नर्मदापुरम / नगर में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकली कांवड़ यात्रा में जहां श्रद्धालुओं में उमंग उत्साह रहा साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। कांवड़ यात्रा निकलने से पूर्व ही नपा की टीम द्वारा मोर्चा संभाल लिया गया था। समूचे नगर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। व्यवस्थाओं को लेकर सीएमओ वैभव देशमुख लगातार मानीटरिंग कर रहे थे।
स्वच्छ भारत अभियान नोडल अनुराग तिवारी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख के निर्देशन में समूचे नगर में विशेष स्वच्छता अभियान चला गया। साथ ही कांवड़ यात्रा के पीछे जीरो वेस्ट को ध्यान में रखते हुए दो अलग अलग वाहन चलाए गए। जैसे जैसे यात्रा आगे बढ़ रही थी स्वच्छतादूत और वाहन भी पीछे चल रहे थे। पानी की बोतल, पन्नी सहित अन्य अनुपयोगी सामग्री के लिए अलग से वाहन चलाया जा रहा था। साथ ही श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए फूल माला, फूल पंखुड़ियों के लिए अलग से वाहन चलाया गया था। व्यवस्थाओं में सतीष यादव, रामसिंह यादव, आनंद केवट, राजेश लुटारे, संजय लुटारे आदि सराहनीय योगदान रहा।

