

नर्मदापुरम / सिवनी मालवा / जीवा ज्योति हायर सेकेंडरी स्कूल के लिए गौरव का क्षण है। स्कूल के कक्षा 12वीं के होनहार छात्र *समर्पित कश्यप* का राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष एवं गौरव का वातावरण है। समर्पित ने अपनी मेहनत, अनुशासन, लगन और खेल प्रतिभा के दम पर यह सफलता अर्जित की है।
उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रवीण पणिकर, खेल शिक्षक नितिन श्रोती एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
प्राचार्य डॉ. प्रवीण पणिकर ने कहा कि “समर्पित की यह सफलता विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देगी।”
विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि समर्पित कश्यप राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जीवा ज्योति विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

