

नर्मदापुरम / शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोलरिया में माह अगस्त 2026 के शैक्षिक संवाद का सफल आयोजन किया गया। जन शिक्षा केंद्र मिसरोद द्वारा आयोजित इस संवाद का मुख्य विषय “जॉयफुल लर्निंग और कक्षा से जुड़ाव” रहा।
कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर्स ने विभिन्न रोचक गतिविधियों के माध्यम से शिक्षकों को बताया कि वे अपनी कक्षाओं में आनंदमयी शिक्षा (जॉयफुल लर्निंग) का वातावरण किस प्रकार निर्मित कर सकते हैं। इस दौरान एक बेहद संवेदनशील और रोचक कहानी के जरिए शिक्षकों के बीच विषय की महत्ता को रेखांकित किया गया।
संवाद के दौरान मुख्य सचिव (शिक्षा विभाग) का एक विशेष वीडियो संदेश भी प्रसारित किया गया, जिससे उपस्थित सभी शिक्षकों में नया उत्साह और प्रेरणा का संचार हुआ। कार्यक्रम में राज्य शिक्षा केंद्र की सहयोगी संस्था पीपुल्स से राजेश सोलंकी, जन शिक्षक कुंवर सिह वाडिवा शैक्षिक संवाद के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
सह सहजकर्ता अफरोज अली ने विषय वस्तु को लेकर विस्तृत चर्चा की एवं उपस्थित शिक्षकों को अधिकतम बोलने के अवसर प्रदान किए।
पीपुल्स संस्था से उपस्थित एस डी हरि, राजेश सोलंकी द्वारा जॉयफुल लर्निंग पर विश प्रकाश डाला गया। इस अवसर श्रीमती नीता सेन, नीता गौर, सविता उइके, शैलेन्द्र तिवारी, संजीव सहारिया, गौरी शंकर राजपूत, राजेश नागवंशी, राजेश चौधरी, राजकुमार बिल्लारे, कमलेश रघुवंशी, प्रेम सिंह सोनगरा, सुरेश लखेरा, योगेंद्र सिंह कश्यप, चंचलेश सर, कौशलपुरी, शरद धुर्वे, अजय बाजपेयी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
आगामी सितंबर में प्रथम सप्ताह में हमारे शिक्षक पोस्ट वर्क की गतिविधियों के माध्यम से अपनी शालाओं में जॉयफुल लर्निंग डे मनाएंगे।
सायं 5 बजे शैक्षिक संवाद का समापन किया गया।

