
नर्मदापुरम / सावन मास में भगवान शिव की भक्ति का उल्लास चरम पर है। इसी क्रम में सावन के अंतिम सोमवार 24 अगस्त को राजा मोहल्ला, नर्मदापुरम के बाल भक्तों द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भगवान शिव की भव्य पालकी यात्रा निकाली जाएगी। बाल भक्त पराग कांसकार, भव्य भट्ट और शिवांश दुबे ने बताया कि बाबा की पालकी पूरे धूमधाम और गाजे-बाजे के साथ प्रातः 10:30 बजे तलैया स्थित प्राचीन शिव मंदिर से प्रारंभ होगी। उन्होंने बताया कि पालकी यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों और क्षेत्रों से होते हुए निकलेगी। यात्रा को लेकर बाल मंडली में खासा उत्साह है एवं तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बाल भक्तों ने नगर के सभी शिव भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पालकी यात्रा में शामिल होने और पुण्य लाभ लेने की अपील की है।

