

नर्मदापुरम / पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिवारों के बेहतर स्वास्थ्य व कल्याण को प्राथमिकता देते हुए नर्मदापुरम पुलिस द्वारा एक विशेष स्वास्थ्य पहल की गई है। पुलिस अधीक्षक साई कृष्ण एस थोटा के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक राजन के नेतृत्व में पुलिस परिवार के लिए दो दिवसीय निःशुल्क दंत एवं मुख चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह दो दिवसीय शिविर 22 एवं 23 अगस्त को आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पुलिस परिवार के सभी सदस्य अपनी दंत एवं मुख संबंधी समस्याओं का निःशुल्क परीक्षण एवं परामर्श प्राप्त कर रहे हैं। शिविर के दौरान अभी तक लगभग 60 से 70 पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों की सफलतापूर्वक जांच व परीक्षण किया जा चुका है।
भोपाल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा सेवाएं…..
शिविर का आयोजन नर्मदापुरम की प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ. रुचि द्विवेदी मिश्रा के संस्थान ‘DENTO-NIRVANA CLINIC’ (Advanced Dentistry, Timeless Ayurveda) में किया जा रहा है। इस दौरान भोपाल से पधारी अनुभवी दंत चिकित्सकों (Dentists) की विशेष टीम द्वारा मरीजों की जांच एवं उपचार किया जा रहा है।
शिविर स्थल व पता….
• स्थान: डेन्टो-निर्वाणा (Dento-Nirvana Clinic)
• पता: मालाखेड़ी-बांद्राभान रोड, पुलिस अधीक्षक एवं संभागायुक्त निवास के सामने, यूनियन बैंक क्षेत्रीय कार्यालय के बगल में, नर्मदापुरम (म.प्र.)।
शिविर में मिलने वाली प्रमुख स्वास्थ्य सुविधाएं…..
1. पूर्णतः निःशुल्क सेवाएं:
• मुख एवं दांतों के समस्त रोगों का गहन परीक्षण।
• आधुनिक तकनीकों द्वारा दांतों के रोगों की सटीक जांच हेतु X-Ray।
• अत्याधुनिक प्रणाली से दांतों की सफाई (Dental Scaling)।
2. विशेष रियायती दरों पर उपलब्ध उपचार:
• रूट केनाल ट्रीटमेंट (RCT)
• कृत्रिम दांत लगाना (Denture)
• मुख एवं दांतों से संबंधित समस्त रोगों का इलाज व दवाएं
• मुख के गंभीर रोगों एवं मुख के कैंसर (Oral Cancer) की विशेष जांच।
पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस शिविर का आयोजन किया गया है। पुलिस प्रशासन एवं आयोजकों ने पुलिस विभाग के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर में पहुंचकर इसका लाभ उठाएं । जांच शिविर में रक्षित निरीक्षक श्रीमति स्नेहा चंदेल, सूबेदार सूरज जमरा एवं सूबेदार ईशान रिछारिया भी उपस्थित रहे ।

