
नर्मदापुरम / प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी प्रकाशमणि की 19वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष में ब्रह्माकुमारीज के समाज सेवा प्रभाग द्वारा विश्व बंधुत्व रक्तदान महा अभियान का आयोजन किया जा रहा है ।
यह महाअभियान 21 से 25 अगस्त 2026 तक पूरे भारत में व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत देशभर में ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्रो के सहयोग से हजारों रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इन शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग किया जाएगा।
“एक रक्त, एक मानवता, एक विश्व परिवार”…..
अभियान का मुख्य संदेश एवं उद्देश्य एक रक्त, एक मानवता, एक विश्व परिवार है……
रक्तदान के माध्यम से समाज में मानवता, निस्वार्थ सेवा और विश्व बंधुत्व की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है,
रक्त किसी जाति, धर्म, भाषा अथवा क्षेत्र की पहचान नहीं करता। बल्कि जरूरत के समय किसी भी व्यक्ति को रक्त की आवश्यकता हो सकती है और किसी अजनबी द्वारा किया गया रक्तदान आपके जीवन की रक्षा कर सकता है।
इसी मानवीय भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह महा अभियान आयोजित किया जा रहा है, राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि ने अपना संपूर्ण जीवन मानव सेवा, आध्यात्मिक जागृति और विश्व बंधुत्व की भावना को समर्पित किया । उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित यह रक्तदान महा अभियान उनके सेवा संदेश को आगे बढ़ाने का एक प्रयास है, ब्रह्माकुमारीज द्वारा लोगों को ज्ञानपान, योगध्यान और रक्तदान के माध्यम से सकारात्मक एवं सेवाभाव से जीवन जीने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में रक्तदान को मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए देश भर में व्यापक जन जागृति का प्रयास किया जाएगा, युवाओं से एवं आम नागरिकों से अपील है कि इस रक्तदान महाभियान का हिस्सा बनकर लोगों की सेवा का अथवा दुआएं प्राप्त करने का अवसर प्राप्त करें। इसी अभियान के तहत 23 अगस्त ब्रह्माकुमारीज शिवशक्ति चौराहा, विक्रम नगर, रसूलिया में 23 अगस्त रविवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है, आयोजन कर्ता ने सभी नर्मदापुरम नगर बासियो से अपील की है कि रक्तदान शिविर का हिस्सा बने।

