
नर्मदापुरम / पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव समारोह मनाया जाएगा । महिला भजन मंडलों द्वारा 3 सितंबर 2026 गुरुवार को प्रातः 10 बजे से सायं 7 बजे तक एवं रात्रि में पुरुष भजन मंडलों द्वारा भजनों की प्रस्तुत होगी तथा प्रतियोगिता प्रत्येक स्तर पर दो दो पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रथम एवं द्वितीय कक्षा पांचवी से दसवीं तक कक्षा नौवीं से 12वीं तक । भागवत कथा प्रश्न दोपहर 2:00 बजे से दोपहर 4:00 तक। चित्रकला सायं 4:00 बजे से सायं 5:00 तक तथा रंगोली प्रतियोगिता शाम 5 से 6 बजे तक रहेगी।
ग्वाल समाज की प्रतिभाएं नर्मदापुरम् के छात्र-छात्राएं जो सर्वाधिक अंक पाने वाले बोर्ड परीक्षा 2026 में कक्षा 8 वीं, 10 वीं, एवं 12 वीं तथा खेलकूद में जो खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर, गोल्ड मेडल प्राप्त किया। 2025 एवं 2026 में प्रतिभागी अपनी-अपनी अंक सूची एवं प्रमाण पत्र ओरिजिनल दिखाकर छाया प्रति दिनांक
01/09/ 2026 तक अनु बुक डिपो एसपीएम मार्ग ग्वालटोली
पर जमा करें । दिनांक 04/09/2026 शुक्रवार प्रातः 9:30 बजे से
लीला मंचन कार्यक्रम होगा। जिसमें संगीतकार, दूरदर्शन कलाकार पं. ओ पी शर्मा, आनंद नामदेव एवं दिनेश मालवीय आदि होंगे। भगवान शंकर श्री कृष्ण बाल स्वरूप के दर्शन हेतु नंद भवन में पधारेंगे। इस में अनेक नन्हे- मुन्ने, बाल कलाकारों द्वारा लीला का मंचन किया जाएगा। इसके पश्चात प्रतिभा सम्मान, खिलाड़ी सम्मान एवं प्रतियोगी कलाकारों को। मुख्य अतिथि के कर कमलों द्वारा पुरस्कार वितरण के पश्चात प्रसाद वितरण होगा । श्री कृष्ण जन्मोत्सव लीला मंचन समिति ग्वालटोली ने धर्मप्रेमियों से आग्रह किया कि भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित करें।

