
नर्मदापुरम / कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने विद्यालय में बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता का भी जायजा लिया। उन्होंने स्वयं थाली में भोजन लेकर उसका स्वाद चखा और संबंधितों को निर्देश दिए कि बच्चों के भोजन में मिर्च-मसालों का उपयोग संतुलित मात्रा में हो। उन्होंने कहा कि बच्चों को पौष्टिक, संतुलित एवं स्वस्थ भोजन उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने किचन एरिया एवं वॉश एरिया में बड़े एग्जॉस्ट फैन लगाने के निर्देश दिए, ताकि पर्याप्त वेंटिलेशन बना रहे। साथ ही वॉश एरिया में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश भी दिए।

