
नर्मदापुरम / बुधनी / समीपवर्ती ओरिएंटल स्कूल के पास किराए के मकान में रहने वाले राकेश कुमार जो कि एक निजी कंपनी में काम करते हैं। उनके घर पर दिन दहाड़े अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर लगभग 6 लाख रूपए के आभूषण सहित नगदी 8,500 रूपये से हाथ साफ कर दिया। बुधनी थाना अंतर्गत जिस दौरान यह घटना हुई उस समय राकेश कुमार नौकरी पर चले गए हैं और उनकी पत्नी जिम गई हुई थी, घर पर अकेला बच्चा सो रहा था और घर का गेट खुला हुआ था। इस दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर पर घुसकर 6 लाख रुपए कीमती सोने चांदी के जेवरात सहित 8,500 से हाथ साफ कर रफूचक्कर हो गए। इस मामले में बुधनी पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

