
नर्मदापुरम / जिले में साइबर ठगो के द्वारा लगातार जारी ठगी के मामले अब पुलिस के लिए सिरदर्द बनते जा रहे हैं।रोजाना कोई ना आम व्यक्ति इन साइबर ठगो के चंगुल में फंसकर अपनी गाढ़ी कमाई गवां रहा है।हाल में प्राप्त ताजा जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दो थानों में साइबर ठगी ओर धोखाधड़ी के 3 मामले दर्ज किए गए हैं।बताया जा रहा है कि इटारसी के गोकुलधाम कालोनी निवासी जितेंद्र सिंह सोनिया ने ऑनलाइन कुछ सामान का ऑर्डर किया था। जिसमें अज्ञात आरोपी ने डीलर बनकर डेकोरेशन पार्ट बेचने के नाम पर जितेंद्र सिंह क्यूं आर कोड एवं लिंक के माध्यम से 47,149 रूपये गायब कर दिए।इस मामले में इटारसी पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।वही इटारसी निवासी अनिल चौधरी के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति ने पुराना फर्नीचर बेचने के नाम पर उनके खाते से 80 हजार रूपए की धोखाधड़ी की ।जिस पर इटारसी पुलिस ने फरियादी अनिल चौधरी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।इधर सिवनी मालवा थाना अंतर्गत ग्राम बगवाड़ा निवासी दिलीप लोवंशी के बैंक अकाउंट से किसी अज्ञात व्यक्ति ने यूपीआई के माध्यम से 34,999 रूपये उड़ा दिए।जिस पर सिवनी मालवा पुलिस ने फरियादी दिलीप लोवंशी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

