
नर्मदापुरम / इटारसी / ग्राम धुरपन से बलवीर सिंह राजपूत ने सूचना दी कि जब वह आपने खेत मे बने घर के कमरे मे रखी ड्रम को हटा रहे थे, उस दौरान उन्हे वहा एक सांप दिखाई दिया। घबराहट में उन्होंने ड्रम को वही छोड़कर दूर हो गए। सांप भी डर कर भागने लगा, जिससे सांप का पिछ्ला हिस्सा ड्रम के नीचे दब गया था। ड्रम खाली होने की वजह से सांप को कुछ नुकसान नही हुआ। वनपरिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक शर्मा के निर्देशन मे वन्य जीव अभिरक्षक अभिजीत यादव एवं सर्पमित्र मोहित मेहरा ने तत्काल मौके पर पहुंच कर उस (Indian black cobra/highly venomous neurotoxic) कोबरा प्रजाति के सांप करीब 3 फीट को सुरक्षित रेस्क्यू किया, जिसके बाद उसे पुनर्वास के लिए वनपरिक्षेत्र मे सुरक्षित स्थान पर रिलीज कर दिया । सर्प को मारे नहीं, वन्य जीव अभिरक्षक अभिजीत यादव 📲 9407186051 क़ो कॉल कर बुलाये।

