
नर्मदापुरम / समेरिटंस स्कूल की केयर टेकर एनसीसी अधिकारी स्नेहा उपाध्याय ने प्री कमीशन कोर्स आफीसर ट्रेनिंग एकैडमी ग्वालियर में प्रशिक्षण के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर श्रेष्ठ बैनर स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि पर शनिवार को विद्यालय संचालन समिति द्वारा उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर संस्था के डायरेक्टर डॉ आशुतोष कुमार शर्मा, प्राचार्या प्रेरणा रावत, उप प्राचार्य राजेंद्र रघुवंशी, एनसीसी मैनेजर प्रदीप कुमार यादव, खेल अधिकारी सचिन खंपरिया, वैशाली तिवारी, द्वितीय एनसीसी अधिकारी विजय प्रकाश श्रीवास्तव तथा संस्था के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे सभी ने स्नेहा को शुभकामनाएं प्रदान की।

