

नर्मदापुरम / मीनाक्षी चौक स्थित पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त करने पर सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का कार्य कर रही भुगन इंफ्राकन कंपनी के मैनेजर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा सिटी कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। कंपनी द्वारा लापरवाहीपूर्वक कार्य करते हुए पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त दी गई थी।
पेयजल शाखा के सुपरवाईजर नीतेश व्यास ने बताया कि मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख के निर्देश पर सिटी कोतवाली में आवेदन दिया गया था। श्री व्यास ने बताया कि बुधवार की रात में भुगन इंफ्राकन कंपनी के मैनेजर नरेंद्र सिंह द्वारा नर्मदापुरम में लापरवाही पूर्वक सीवरेज का कार्य करते हुए जल प्रदाय की पाइप लाइन तोड़कर न्यूसेंस का वातावरण उत्पन्न हुआ। साथ ही भारी मात्रा में सड़क पर पानी बहाया गया था। प्रोजेक्ट मैनेजर नरेंद्र सिंह द्वारा नपा में सूचना भी नहीं दी गई। जिससे नगर के अनेक क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई बाधित हुई और नागरिक परेशान हुए। इस संबंध में सिटी कोतवाली में आवेदन दिया गया था।

