
नर्मदापुरम / सावन मास के पावन अवसर पर क्षत्रिय मराठा नव निर्माण सेना की मातृशक्ति द्वारा स्थानीय नेहरू पार्क में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षत्रिय मराठा नव निर्माण सेना की सदस्य उज्ज्वला चव्हाण ने बताया कि कार्यक्रम में मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और एक-दूसरे को हल्दी-कुमकुम लगाकर सौभाग्य एवं सुख-समृद्धि की शुभकामनाएं दीं। महिलाओं ने सावन मास की परंपराओं एवं संस्कृति को जीवंत रखते हुए आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर पूर्वी शिर्के, कल्पना वाइसकर, प्रीति आगौन, उज्ज्वला चव्हाण, विद्या चव्हाण, शिवांगी चव्हाण, सुनीता, अंजली काले, अंजली, क्षमा, पूजा आदि मातृशक्ति उपस्थित रही।

