
नर्मदापुरम / छात्रों से हुई पुलिस बर्बरता के खिलाफ FIR दर्ज कराने संसद मार्ग स्थित DCP कार्यालय पहुँचकर धरने पर बैठे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के समर्थन में इटारसी में गांधी स्टेडियम स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष कांग्रेसजनों द्वारा धरना दिया गया। यह धरना प्रदेश कांग्रेस महासचिव राजकुमार केलू उपाध्याय एवं युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुफरान अंसारी की अगुवाई में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुफरान अंसारी ने कहा, “छात्रों पर पैलेट गन और पुलिस की बर्बर कार्रवाई किसी भी लोकतांत्रिक देश के लिए बेहद शर्मनाक है। राहुल गांधी छात्रों के न्याय के लिए संसद मार्ग पर FIR दर्ज कराने बैठे हैं और हम इटारसी से उनके इस संघर्ष को पूरी ताकत के साथ समर्थन देते हैं।”
प्रदेश कांग्रेस महासचिव राजकुमार केलू उपाध्याय ने कहा, “छात्रों के साथ पुलिस द्वारा की गई बर्बरता लोकतंत्र पर सीधा हमला है। हम मांग करते हैं कि दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज हो और छात्रों को न्याय मिले।”
जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष बाबू चौधरी ने कहा, “देश के छात्रों के साथ अन्याय होगा तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। शांतिपूर्ण विरोध हर नागरिक का लोकतांत्रिक अधिकार है और सरकार को छात्रों की आवाज सुनकर न्याय सुनिश्चित करना चाहिए।”
कांग्रेस नेता अशोक जैन ने कहा, “छात्रों पर बल प्रयोग करना बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। लोकतंत्र में सवाल पूछने और विरोध करने की आजादी है, इसलिए दोषियों पर कार्रवाई और छात्रों को न्याय मिलना चाहिए।”
पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर ने कहा, “आज देश का युवा अपने अधिकारों और भविष्य को लेकर सवाल कर रहा है, लेकिन उसकी आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस युवाओं के हक की लड़ाई सड़क से संसद तक मजबूती से लड़ती रहेगी।”
एडवोकेट संतोष गुरयानी नें कहा पेलेट गन का इस्तेमाल गैर संवेधानिक है, अमित शाह को इस्तीफा देना ही पड़ेगा.
निहाल अली ने कहा, “छात्रों के साथ हुई पुलिस बर्बरता बेहद शर्मनाक है। हम राहुल गांधी जी के साथ मजबूती से खड़े हैं और छात्रों को न्याय मिलने तक लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे।”
युवा कांग्रेस नेता मोहम्मद कादिर लक्की और सागर सेन नें धरने के दौरान कांग्रेसजनों एवं छात्रों के साथ हुई पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज कर निष्पक्ष कार्रवाई करने की मांग की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अशोक जैन, पंकज राठौर, राजेंद्र सिंह तोमर ‘रज्जू’, संतोष गुरयानी, विजय बाबू चौधरी, रामशंकर सोनकर, मोहम्मद कादिर लक्की (IYC जिला महासचिव), सागर सराठे, गौतम मैना (IYC विधानसभा उपाध्यक्ष), राहुल दुबे, जावेद खान, दिन्नू मासाब, निहाल अली, निहाल अहिरवार, गौतम अहिरवार, शादाब खान एवं असलम सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

