
नर्मदापुरम / आज दिनॉंक 21 अगस्त को मॉं नर्मदा सहयोग संस्था ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “एक शाम देश के नाम“ का आयोजन किया एवं पूर्व सैनिको का स्वागत सम्मान किया। संस्था की अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने बताया कि संगीत को अपनी आवाज दी फिल्म डायरेक्टर एवं राष्ट्रीय सिंगर कमल झा, ममता कुशवाहा ने एवं शीतल श्रीवास्तव ने सैनिको के आगमन पर पुष्पवर्षा की। कार्यक्रम के शुभारंभ में वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत का गायन किया गया। संस्था के सभी सदस्यों ने मिलकर सभी सैनिको का स्वागत सम्मान किया। पूर्व सूबेदार आर एल चौहान, हबलदार बलवंत सिंह, हबलदार धनपाल सिंह, हबलदार सुरेन्द सिंह, हबलदार अरविंद तोमर, हबलदार शेरसिंह कीर, हबलदार ब्रिजेश सोलंकी, हबलदार घनश्याम कीर, नायक पवन सिंह, नायक योगेश चौरे आदि का शाल एवं पुष्पहार से सम्मान किया गया। आयोजन में संरक्षक सफलता तिवारी, अध्यक्ष नीरजा फौजदार, रामगोपाल चौबे, सुषमा गुप्ता, एन सी जैन, अशोक श्रीवास्तव, मनीष गुप्ता, रिषी राज सिंह, विक्रम खन्डेलवाल, जॉंन आजाद, जयंती जैन, भारती शर्मा, सुनीता अग्रवाल, शीला चौधरी, आशा बाजपेयी, वंदना शर्मा, उषा अग्रवाल, रानी अरोरा, शैल शर्मा, अल्पना सक्सेना, छाया जैन, अनामिका वर्मा, मदन मोहन वर्मा आदि उपस्थित थे। सभी मिलकर राष्ट्रीय गीतों का आनंद लिया एवं कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के साथ किया गया, समापन पर आभार कमल झा एवं विक्रम खण्डेलवाल ने किया ।

