
नर्मदापुरम / मप्र संस्कृति विभाग के लिए उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी भोपाल द्वारा स्थानीय सुर वाणी संगीत संस्था के सहयोग से पाशर्व गायिका लता मंगेशकर सुगम संगीत संभागीय प्रतियोगिता 13 सितम्बर को नर्मदापुरम में आयोजित होंगी। सुर वाणी के प्रमुख पं. रामसेवक शर्मा ने बताया की यह प्रतियोगिता दो आयु वर्गो में 8 से 15 एवं 16 से 25 बर्ष के प्रतिभागियो में होंगी।
प्रत्येक वर्ग के प्रथम,द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी को क्रमशः रुपए 10,000/-,5000/- एवं 3000/के नगद पुरस्कार दिए जावेगे। प्रतिभागी मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए। आवेदन निर्धारित प्रोफार्मा में मूल निवास पत्र अथवा आधार कार्ड के साथ निम्न वाट्सअप नम्बर…
आर एस शर्मा- 9893530868,
ईमेल… ramssharma0404@gmail.com आनंद नामदेव- 9806668883, ईमेल survanisangeet@gmail.com
आदित्य परसाई- 9770173361 ईमेल, parsaiaditya942@gmail.com से प्राप्त कर भेज सकते है तथा अन्य जानकारी उक्त नम्बर पर सम्पर्क कर प्राप्त की जा सकती है। उभरते हुए कलाकारों के लिए यह निशुल्क होगा।

