
नार्मदापुरम / समेरिटन्स स्कूल मालाखेड़ी में शुक्रवार को प्री प्राइमरी विंग के बच्चों ने सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए भगवा रंग दिवस मनाया। इस अवसर पर बच्चे भगवा रंग के परिधानो में विद्यालय आये। विंग प्रभारी स्वाति खम्परिया ने बताया कि बच्चे राम, लक्ष्मण, सीता औऱ हनुमान के रूप में विद्यालय आये थे। उन्होंने शिक्षकों के मार्गदर्शन में अभिनय भी किया। उन्होंने बताया क़ि यह पूरा सप्ताह सनातन के लिए समर्पित रहा। कार्यक्रम में प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत, मैनेजर श्रीमती शिखा खम्परिया भी उपस्थित रही।

