
नर्मदापुरम / माखन नगर थाना अंतर्गत बागरा पुलिस चौकी के एफआरव्ही को रास्ते में रोककर आग लगाने की धमकी,ओर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।बताया जा रहा है कि बागरा तवा पुलिस चौकी के प्रधान आरक्षक कैलाश कीर को ग्राम पोथियां में कोई घटना की सूचना मिलने पर वो एफआरव्ही वाहन में अपने स्टाफ के साथ घटना स्थल पहुंचे वहां से वे अपने वाहन में कुछ लोगों को बैठाकर थाने ला रहे थे कि इस दौरान रास्ते में एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने एफ आर बी वाहन को रोक लिया और उन्हें भी साथ ले जाने की जिद पर अड गए। मौके पर मौजूद प्रधान आरक्षक कैलाश कीर ने उन्हें समझाया कि अभी इनको थाने छोड़कर वापस आकर आप लोगों को लेकर जाएंगे। लेकिन वो लोग नहीं माने ओर एफआरबी के चालक ओर प्रधान आरक्षक से गाली गलौज कर वाहन में आग लगाने की धमकी देने लगे । मौके पर मौजूद भीड़ ओर माहौल को बिगड़ता देख प्रधान आरक्षक ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को अवगत कराया। उसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा और कारवाई की। पुलिस ने बताया कि प्रधान आरक्षक बागरा पुलिस चौकी कैलाश कीर की रिपोर्ट पर सुनील पांडे, ईमोन पांडे, नरेंद्र उईके, राजकुमार इवने, जगदीश उईके, अशोक इवने, जितेंद्र मस्कोले, विनोद इवने, अजय इवने सभी निवासी ग्राम पोथियां के विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने ओर एफआरबी वाहन में आग लगाने, गाली गलौज करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 126(2),115 (2) 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। वही दूसरे एक फरियादी राम भरोस इरपाचे की रिपोर्ट पर आरोपी विनोद उईके, ईमोन पांडे, सुनील पांडे के खिलाफ धारा 296(b) 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना हैं कि मामले में दो अलग अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं, अभी कार्रवाई जारी हैं।

