
नर्मदापुरम / इटारसी / नावेल्टी आइसक्रीम फैक्ट्री रेसलपुर से अभिजीत यादव क़ो सूचना मिली कि फैक्ट्री में साफ-सफाई का काम कर रहे मजदूरो को एक सर्प दिखाई दिया। वनपरिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक शर्मा सर के निर्देशन मे वन्य जीव अभिरक्षक अभिजीत यादव, सर्पमित्र मोहित मेहरा, सचिन दुलारे ने मौके पर पहुंच कर उस (indian black cobra/highly venomous neurotoxic) कोबरा प्रजाति के सर्प जो करीब 4 फीट लम्बा था जिसे सुरक्षित रेस्क्यू किया। सर्प चूहा का शिकार कर उसे खा रहा था जिसे पुनर्वास के लिए वनपरिक्षेत्र में सुरक्षित स्थान पर रिलीज कर दिए ।

