
नर्मदापुरम / इटारसी / शिवराजपुरी कालोनी निवासी एडवोकेट पुनीत वर्मा ने एक सर्विस प्रोवाईडर द्वारा अधिक राशि वसूल किए जाने पर इटारसी पुलिस थाने में शिकायत की है।एडवोकेट ने की गई शिकायत में लिखा है कि उनके द्वारा फ्लिपकार्ट आनलाईन कम्पनी से आर्डर नम्बर OD438323299925232100 बिल नम्बर NBAFD270006 50637 दिनांक 10/08/2026 को LIVPURE ETERNA- BLDC-90-FL-HAC 16000 CMH 90 cm. ऑटो क्लीन चिमनी राशि 8894/- रू. में क्रय की थी। उक्त चिमनी मुझे दिनांक 14/08/2026 को प्राप्त हुई थी, चिमनी प्राप्त होने के उपरांत कम्पनी द्वारा सूचित किया गया था कि चिमनी के इंस्टालेशन के लिये कम्पनी द्वारा व्यक्ति भेजा जा रहा है । कम्पनी ने मुझे यह भी जानकारी दी की इंस्टालेशन चार्ज 600/- रू. लगेगा इसके अतिरिक्त जो मी काम अलग से जैसे अलग से एग्जास्ट पाईप या दीवाल पर एम्जास्ट पाईप के लिये होल करना है तो उसके लिये अलग से चार्ज होगा। कम्पनी के व्यक्ति ने उसके मोबाईल नम्बर 8817771650 से संपर्क किया तथा मुझसे कहा कि किचन चिमनी इंस्टॉल करनी है।जिसके लिये 600/- रू. तथा 1,000/-रू. अलग से होल करने का लगेगा इस प्रकार मुझे चिमनी इंस्टॉल करने का कुल चार्जेस 1,600/-रु. बताया। मेरे द्वारा यह कहने पर कि एग्जास्ट पाईप के लिये पहले से होल है केवल दीवाल पर वाल माउंट ब्रेकेट लगाकर चिमनी टांगना है।जिसके लिये कम्पनी ने मुझे 600/-रू. इंस्टॉलेशन चार्ज बताया है। मेरे इतना कहने पर कम्पनी का व्यक्ति जिसका नाम टुकालर पर उत्तम गोलिया आ रहा था मेरे से काफी बदतमीजी से बात करते हुये यह कहा कि अब देखते है की चिमनी कैसे इंस्टॉल कराते हो। यहां यह स्पष्ट करना आवश्यक है कि वाल माउंट ब्रेकेट कम्पनी जानबूझकर उपभोक्ता को नहीं देती, इस कारण से ये लोग उपभोक्ता को ब्लेकमेल करते है तथा अधिक राशि वसूल करते है। मेरे द्वारा फ्लिप कार्ट पर इस संबंध शिकायत की गई फ्लिप कार्ट द्वारा दिनांक 18.08.2026 को पुनः मैसेज कर यह सूचित किया कि पुनः इंस्टालेशन के लिये रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली गई है । पुनः उसी व्यक्त्ति को चिमनी इंस्टालेशन के लिये नियुक्त किया गया। कम्पनी द्वारा नियुक्त व्यक्ति मेरा फोन उठाने को तैयार नहीं है। जिसके कारण मुझे असुविधा हो रही है तथा गलत तरीके से अधिक राशि वसूल करने का प्रयास किया जा रहा है जो ब्लेकमेलिंग की श्रेणी में आता है। उक्त शिकायत को एडवोकेट पुनीत वर्मा ने थाने में कर कम्पनी एवं उसके सर्विस प्रोवाईडर उत्तम गोलिया मो. नं. 8817771650 के विरूद्ध उचित कानूनी कार्यवाही करने आवेदन दिया है।

