

नर्मदापुरम / सिवनी मालवा / पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को मजबूती देते हुए आज नगर पालिका परिषद सिवनी मालवा एवं पेंशनर संघ सिवनी मालवा के संयुक्त तत्वावधान में नमो प्रधानमंत्री आवासीय परिसर, वार्ड क्रमांक-10 में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में पेंशनर संघ के सभी साथियों ने बड़े हर्ष, उल्लास और उत्सुकता के साथ भाग लिया। सभी ने इस महा पौधारोपण अभियान में पौधों का रोपण किया। विशेष बात यह रही कि कई पेंशनर्स साथियों द्वारा अपने घरों में तैयार किए गए पौधों को लाकर भी परिसर में रोपित किया गया।
वृक्षारोपण के पश्चात नगर पालिका कार्यालय में पर्यावरण संरक्षण के संबंध में विस्तृत चर्चा आयोजित की गई। चर्चा में बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और हरियाली के महत्व पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।
पेंशनर संघ की अपील….
पेंशनर संघ ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के पर्यावरण बचाने के आह्वान पर सभी नागरिकों से अपील की है कि आप भी इस महा अभियान में अपना अहम योगदान दें।
“अपने जीवन के प्रत्येक वर्ष में एक पेड़ लगाकर पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें।”
पेंशनर संघ ने नगर पालिका परिषद के सहयोग और मार्गदर्शन के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

