
नर्मदापुरम / सोहागपुर थाना अंतर्गत सेमरीहरचंद निवासी एक युवक के साथ इंदौर निवासी दो युवकों ने वाहन किराए पर लगाने के नाम पर लगभग 8 लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी की । हालांकि इस मामले में सोहागपुर पुलिस ने दोनों युवकों पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि फरियादी शिव सिंह पिता लक्ष्मण पटेल सेमरी हरचंद सोहागपुर निवासी है। उसने रिपोर्ट लिखाई है कि भगवत चौधरी उमर खेड़ी सोहागपुर हाल निवासी इंदौर एवं निशांत यादव निवासी इंदौर ने उनके आयशर वाहन को किराए पर लिया था । जिसका किराया उपरोक्त दोनों युवकों ने नहीं दिया, ना ही वाहन को वापस किया। इतना ही नहीं इन युवकों ने उसे एक चेक दिया लेकिन वह चेक भी बंद खाते का निकला। इस मामले में सोहागपुर पुलिस फरियादी शिव सिंह की रिपोर्ट पर भगवत चौधरी ओर निशांत यादव के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

