

नर्मदापुरम / मामूली बारिश में सड़कों के किनारे ओर सड़क पर हुई कीचड़ अब दुर्घटनाओं का सबब बनती नज़र आ रही है। मामला नर्मदापुरम से पिपरिया जाने वाली मुख्य सड़क का है। जहां पर मुख्य जेल के आगे मुख्य सड़क पर बारिश के कारण सड़क के किनारे की काली चिकनी मिट्टी से इतनी दलदल मची कि आधा घंटे के भीतर ही लगभग दो दर्जन दुपहिया वाहन स्लिप होकर गिर गए । जिसके कारण वाहन सवार लोगों को हल्की फुल्की चोटें आई। चूंकि रात 7 से 8 बजे का समय था दुपहिया वाहन चालकों को यह चिकनाहट नजर नहीं आ रही थी।तभी आसपास के लोगों ने नगर नगर पालिका के जिम्मेदारो को फोन पर इस जानकारी से अवगत करवाया। थोड़ी ही देर में नगर पालिका की फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची ओर आधे घंटे तक उक्त घटना स्थल पर पानी की बौछार कर सड़क से मिट्टी को हटाया ।

