नोट – कथा का आयोजन नर्मदापुरम में है, बुधनी गलती से लिखा गया था।

नर्मदापुरम / श्री कुंज गार्डन रेलवे क्रॉसिंग के पास स्वर्गीय कुलदीप कुमार सूरमा की स्मृति में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में जारी है। कथा का आयोजन 18 से 24 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जा रहा है।
कथा का वाचन पं. मुकेश तिवारी नर्मदापुरम द्वारा किया जा रहा है। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति, धर्म और सनातन संस्कृति से जुड़े प्रसंगों का संगीतमय एवं भावपूर्ण वर्णन किया जा रहा है, जिसे सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा स्थल पर पहुंच रहे हैं।
आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कथा में शामिल होकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण एवं पुण्य लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।
आयोजक: महेश कुमार सूरमा, श्रीमती अमरावती सूरमा एवं समस्त सूरमा परिवार, नर्मदापुरम।
स्थान: श्री कुंज गार्डन, रेलवे क्रॉसिंग के पास, भोपाल रोड, नर्मदापुरम ।
कथा समय: प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक।
कथा अवधि: 18 से 24 अगस्त 2026।

