

नर्मदापुरम / शहर के सुभाष चौक स्थित राधाकृष्ण मंदिर में 20 से 30 वर्षों से सेवारत पुजारी के परिवार के साथ गाली-गलौज, महिला से अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। उक्त मंदिर के पुजारी लगभग 35 साल से भगवान राधा कृष्ण मंदिर की सेवा कर रहे हैं और पूरे मंदिर का कार्य वही देखते हैं। लेकिन न्यास मंदिर सर्वांकर के श्री राम अग्रवाल उन्हें इस मंदिर से हटाना चाहते हैं।और नया पुजारी रखना चाहते हैं। पुजारी को हटाने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। सवाल इस बात का है कि जब मंदिर में लगभग 100 एकड़ जमीन रखरखाव और देखने को मेंटेनेंस के लिए है तो फिर मंदिर का निर्माण और जीर्णोद्धार क्यों नहीं किया गया। जानकारी के अनुसार मंदिर में लगी जमीन में से कुछ जमीन बेच दी गई है और उसकी जगह मंदिर के लिए जमीन खरीदी भी गई है । यदि इस मामले की बारीकी से जांच पड़ताल की जाए तो बड़ा सामने खुलासा आ सकता है। इसके साथ ही हाल में ही श्री राम अग्रवाल ने राधा कृष्ण मंदिर में अपने नाम से मीटर लगवाया है। इससे पहले दो-तीन साल से मंदिर के पुजारी के नाम से ही मीटर लगा था। ज्ञात हो कि पुजारी और उनके परिवार को ट्रस्टी और कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा मंदिर के अंदर जाकर डराया धमकाया । इसको लेकर पुजारी सुरेश शर्मा ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन और कलेक्टर सोमेश मिश्रा से शिकायत की। उन्होंने मंदिर के ट्रस्टी श्रीराम अग्रवाल और उनके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। पुजारी सुरेश शर्मा और उनके भाई कमल किशोर शर्मा कई सालों से पूजा-पाठ कर रहे हैं। शिकायत के अनुसार ट्रस्टी द्वारा पिछले 3-4 वर्षों का करीब 5 लाख रुपये का वेतन नहीं दिया गया है। पुजारी का आरोप है कि उन्होंने अपने निजी पैसों से मंदिर का जीर्णोद्धार कराया जिसमें लगभग 6 लाख रुपये लगे, साथ ही पिछले 3-4 वर्षों से बिजली बिल और सभी प्रमुख पर्वों-त्योहारों के धार्मिक अनुष्ठानों का कुल 10 लाख रुपये का खर्च खुद उठाया, जिसका भुगतान ट्रस्टी द्वारा लगातार टाला जा रहा है। इसके बाद पीड़ित परिवार ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक के समक्ष गुहार लगाकर मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है। पुजारी पर कुछ असामाजिक तत्वों को मंदिर परिसर के अंदर भेज कर गाली गलोज करना डराना धमकाना किया गया है । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर को भी जनसुनवाई में शिकायत की गई है ।

