नर्मदापुरम / संभागायुक्त श्रीकांत बनोठ की उपस्थिति में मुख्यमंत्री जनअभियान अभियान के दिन तहसील माखन नगर परिसर में आयोजित चौपाल में प्राप्त आवेदन पर कार्रवाई करते हुए 74 वर्षीय आवेदिका को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई।
चौपाल के दौरान ग्राम सिलारी खुर्द निवासी 74 वर्षीय हेमवती कहार ने संभागायुक्त श्रीकांत बनोठ को चर्चा में बताया कि उनकी वृद्धावस्था पेंशन कई दिनों से नहीं मिली है जिसके कारण उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का निवेदन किया।
संभागायुक्त श्री बनोठ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस पर तहसीलदार को जांच करने के आदेश दिए और आवेदिका हेमवती कहार को रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।
संभागायुक्त के निर्देशों के पालन में कलेक्टर सोमेश मिश्रा द्वारा बुजुर्ग महिला के प्रकरण में रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से राहत राशि स्वीकृत की गई। उक्त राहत राशि तहसीलदार माखन नगर सुनीता साहनी द्वारा आवेदिका हेमवती कहार को आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।

