
नर्मदापुरम / आयुक्त अनुसूचित जाति विकास म.प्र. भोपाल के निर्देशानुसार अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति एवं आवास सहायता योजना के आवेदन की अंतिम तिथि 30 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। जारी निर्देशानुसार वर्ष 2022-23, वर्ष 2023-24 एवं वर्ष 2024-25 के समस्त पात्र विद्यार्थी अब इस योजना के लिए आवेदन कर सकेंगे।
सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग नर्मदापुरम ने बताया कि जिले में संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों, आईटीआई और पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि वे अपने संस्थान में अध्ययनरत सभी पात्र SC/ST विद्यार्थियों से निर्धारित तिथि तक अनिवार्य रूप से आवेदन करवाएं। साथ ही प्राप्त आवेदनों का शीघ्र सत्यापन कर पोर्टल पर अपलोड करना भी सुनिश्चित करें, ताकि विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ समय पर मिल सके।

