

नर्मदापुरम / इटारसी / AU स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा PM श्री गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल सूरजगंज में CSR गतिविधि के तहत छात्राओं को कॉपियां वितरित की गईं।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रिमी सिंह सहित प्रधान पाठकमहेश कुमार रायकवार, ओम प्रकाश तिवारी, विनय सोनिया, खेल शिक्षक विनोद दुबे आदित्य बड़कर, पूरन रजक, अनुराधा मिश्रा, फोजिया खान एवं समस्त शिक्षकों का कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में AU स्मॉल फाइनेंस बैंक के शाखा प्रबंधक विवेक रिछारिया एवं रिलेशनशिप ऑफिसर्स शिवम मालवीय, पूर्वा प्रजापति, फाल्गुनी पटेल एवं अमरीन खान उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बैंक के CSR हेड श्रीकृष्ण की भी विशेष उपस्थिति रही।
बैंक टीम ने बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करते हुए पढ़ाई के महत्व का संदेश दिया।
कॉपियां पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ नजर आया।
विद्यालय प्रबंधन ने AU स्मॉल फाइनेंस बैंक की इस पहल की सराहना करते हुए बैंक टीम का आभार व्यक्त किया।
शिक्षा और सामाजिक सेवा को बढ़ावा देने वाली AU बैंक की यह पहल इटारसी में एक सकारात्मक एवं सराहनीय प्रयास है।

