

नर्मदापुरम / बुधवाड़ा स्थित पंडित रामलाल शर्मा इंग्लिश मीडियम सीबीएसई स्कूल में विकास खंड स्तरीय बालक-बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह के साथ किया गया। प्रतियोगिता में 14,17 और 19 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने भाग लेकर खेल भावना का परिचय दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित रामलाल शर्मा इंग्लिश मीडियम सी बी एस ई स्कूल बुधवारा के प्राचार्य सुनील चंसोरिया ने किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि “खेल सिर्फ जीत-हार नहीं सिखाता, बल्कि अनुशासन, मेहनत और टीम वर्क का पाठ भी देता है। हार से घबराना नहीं है और जीत पर घमंड नहीं करना है। इसी सोच के साथ मैदान में उतरो।”
इस अवसर पर स्कूल के संचालक अरुण शर्मा ने बच्चों को प्रेरणादायक उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा….
“आप सब इस प्रतियोगिता में भाग लेकर पहले ही विजेता बन चुके हो। बैडमिंटन हमें सिखाता है – हर शॉट के बाद अगला मौका आता है। जीवन में भी गिरकर उठना और फिर से प्रयास करना ही असली जीत है। अपने स्कूल, माता-पिता और गुरुजनों का नाम रोशन करो।”
पंडित रामलाल शर्मा इंग्लिश मीडियम स्कूल के खेल प्रभारी प्रवीण मीना ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके कुशल मार्गदर्शन और व्यवस्थाओं के कारण प्रतियोगिता सुचारू रूप से संपन्न हुई। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की और कहा कि ग्रामीण स्तर पर इतना अच्छा आयोजन प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।
इन स्कूलों के खिलाड़ियों ने लिया भाग…
प्रतियोगिता में नर्मदापुरम और इटारसी के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया, जिनमें….
सेमेरिटन स्कूल नर्मदापुरम, सर्वाइव कॉन्वेंट स्कूल, सेठ गुरु प्रसाद स्कूल, पंडित रामलाल शर्मा इंग्लिश मीडियम स्कूल, नर्मदा वैली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, पोद्दार लर्न स्कूल नर्मदापुरम, ग्रीन प्वाइंट मोंटेसरी स्कूल इटारसी, प्रेरणा कान्वेंट स्कूल नर्मदा पुरम, स्प्रिगडल स्कूल नर्मदापुरम, अनन्या ज्योति स्कूल, सरस्वती पब्लिक स्कूल मालाखेड़ी, जीनियस प्लैनेट स्कूल इटारसी, ग्रीन पॉइंट स्कूल इटारसी, सेंट जोसेफ स्कूल इटारसी, वर्धमान पब्लिक स्कूल इटारसी, सेमेरिटन जुमेराती स्कूल नर्मदापुरम, सेंट पॉल स्कूल नर्मदापुरम, एकलव्य स्कूल इटारसी, एप्पल ट्री द वर्ल्ड स्कूल इटारसी नर्मदापुरम आदि।
तीनों आयु वर्ग में बालक और बालिका वर्ग में फाइनल मुकाबले काफी रोमांचक रहे। विजेता खिलाड़ियों जिला स्तरीय प्रतियोगिता हेतु बालक/ बालिका आयु वर्ग 14,17,19 चयन किया गया। बैडमिंटन कोच चेतन आंकरे, प्रवीण कुमार मीना, यशवंत आंकरे, अरविंद यादव, राकेश सराठे, संजय यदुवंशी, राकेश सर आदि का विशेष योगदान रहा।
स्कूल प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों और निर्णायकों का आभार व्यक्त किया। आयोजन को सफल बनाने में स्कूल स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

