

नर्मदापुरम / पंचवटी फेस 2 कालोनी में महिला मंडल एवं सतत सुंदर काण्ड पाठ मंडल द्वारा सावन माह के पावन पर्व पर शिवालय परिसर में रूद्री निर्माण का महाआयोजन किया गया। प्रातः काल से ही महिलाओं ने रूद्री निर्माण कार्य शुरू कर दिया था। सायं काल में आचार्य ब्राह्मणों द्वारा पूजन अभिषेक के साथ महाआरती सम्पन्न हुई। इसके पूर्व कालोनी की सभी महिलाओं द्वारा सावन में तीज महोत्सव के अन्तर्गत मां पार्वती को सोलह श्रृंगार संस्कार समर्पित कर तीज व्रत का उत्सव मनाया तथा सभी श्रृद्धालुओं ने महाप्रसादी ग्रहण की। कालोनी वासियों ने कार्यक्रम में उत्साह, उमंग के साथ शामिल होकर धर्म लाभ, पुण्य अर्जित किया।

