

नर्मदापुरम / तेलंगाना के गोशामहल से विधायक टी. राजा सिंह मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम स्थित केंद्रीय जेल पहुंचे। वहां उन्होंने बहुचर्चित मॉब लिंचिंग मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे 14 गौ रक्षकों से मुलाकात की। मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने स्थानीय जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाए और कई राष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी बात रखी। जांच में खामियों का आरोप, हाईकोर्ट से न्याय की उम्मीद जेल में सजायाफ्ता कैदियों से मिलने के बाद टी. राजा ने कहा कि इस पूरे मामले में स्थानीय पुलिस जांच में बड़ी चूक हुई है। उन्होंने भरोसा जताया कि निचली अदालत के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की जाएगी, जहां सभी को न्याय मिलेगा।
युवा आंदोलनों के पीछे ‘विदेशी ताकतों’ का हाथ देश में चल रहे विभिन्न युवा आंदोलनों और प्रदर्शनों पर बड़ा दावा करते हुए विधायक ने कहा कि युवाओं को भड़काने और देश के माहौल को बिगाड़ने के पीछे कुछ विदेशी ताकतें सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। चंदा विवाद और राष्ट्रगान के अपमान पर सख्त रुख टी. राजा ने राम मंदिर निर्माण निधि संग्रह को लेकर उठे विवादों और राष्ट्रगान के कथित अपमान के मामलों पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय और धार्मिक प्रतीकों के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कानून से ऊपर कोई नेता नहीं….
कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून सभी के लिए बराबर है। यदि कोई व्यक्ति कानून का उल्लंघन करता है, चाहे वह कितना भी बड़ा राजनीतिक रसूख रखने वाला नेता क्यों न हो, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

