नर्मदापुरम / इटारसी / अभिजीत यादव को सोमवार सुबह 7:30 बजे मनीष पटेल ने सूचना दी कि ग्राम लोहारिया में उन्के खेत पर बने टीन के कमरे मे रखी खाद्य की बोरी को लेने गये जो कि पन्नी से ढकी हुई थी। उस पन्नी को जेसे ही उन्होने हटाया तो वहा एक कोबरा सांप दिखाई दिया। वनपरिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक शर्मा के निर्देशन मे वन्य जीव अभिरक्षक अभिजीत यादव सर्पमित्र मोहित मेहरा ने मौके पर पहुंच कर उस (Indian black cobra/highly venomous neurotoxic) कोबरा प्रजाति के सांप करीब 3 फीट को सुरक्षित रेस्क्यू कर पुनर्वास के लिए वनपरिक्षेत्र मे सुरक्षित स्थान पर रिलीज कर दिए। वन्य जीव अभिरक्षक अभिजीत यादव ने बताया कि बारिश के दिनों में सर्प अपने बिलों से निकल कर बाहर आ आते हैं और वह घरों में घुसते हैं, लेकिन उन्हें मारे नहीं किसी भी सर्प मित्र को बुलाएं जिससे वह उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर वन क्षेत्र में छोड़ सके।
Mo no 9407186051

