

नर्मदापुरम / जिला कलेक्टर एवं उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार तथा 80वें गणतंत्र दिवस के उत्सव एवं राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शासकीय गृह विज्ञान अग्रणी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. संगीता अहिरवार के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के सहयोग से दिनांक 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की श्रृंखला आयोजित की गई।
अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय में मानव श्रृंखला, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, रंगोली, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जिला प्रशासन के सहयोग से रैली, तिरंगा प्रेरित कला, सेल्फी विथ तिरंगा, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष पर व्याख्यान, प्रदर्शनी, श्रद्धांजलि सभा, कविता पाठ, गीत गायन, पत्र लेखन एवं दीवार पेंटिंग सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
इसी क्रम में अभियान के अंतिम दिवस 17 अगस्त 2026 को महाविद्यालय परिसर में छात्राओं द्वारा देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्राओं ने राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों, राष्ट्रीय एकता, स्वच्छता, जल संरक्षण एवं यातायात नियमों के पालन तथा जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। छात्राओं की प्रभावशाली प्रस्तुति ने उपस्थितजनों में देशभक्ति एवं राष्ट्रसेवा की भावना जागृत की।
इसके साथ ही महाविद्यालय परिसर में तिरंगा एवं देशभक्ति की भावना से प्रेरित दीवार पेंटिंग भी की गई। छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से तिरंगे की शान, राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशप्रेम का सुंदर संदेश प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी डॉ. जी.सी पांडे, राष्ट्रीय सेवा योजना जिला संगठक एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. हर्षा चचाने, एनसीसी अधिकारी श्रीमती मनीषा बाघमारे, कुमारी रक्षा बरकरे, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-1 की कार्यक्रम अधिकारी सुश्री काजल बाथरे, इकाई-2 की कार्यक्रम अधिकारी सुश्री पूजा गोस्वामी, डॉ. कीर्ति दीक्षित, कु. ईशा शास्त्री, कु. सोनम केवट एवं स्टेट कैंपर सलोनी दुबे एवं महाविद्यालय की छात्राओं ने सक्रिय सहयोग एवं सहभागिता प्रदान की।

