
नर्मदापुरम / पचमढ़ी के नागद्वारी मेले में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की डॉग स्क्वॉड टीम ने लगातार मेले में डॉग अपोलो के साथ सर्चिंग की । गौरतलब रहे कि इस बार जिला कलेक्टर सोमेश मिश्रा के कुशल दिशा निर्देशन में पुलिस, आबकारी, वन विभाग सहित प्रशासनिक टीम ने पचमढ़ी में आयोजित नागद्वारी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए । वही सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की क्षेत्र संचालक राखी नंदा के मार्गदर्शन में उपसंचालक ऋषिभा नेताम के कुशल नेतृत्व में सहायक संचालक पचमढ़ी संजीव शर्मा और वन परिक्षेत्र अधिकारी विवेक कुमार तिवारी की भी कुशल भूमिका रही । सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की डॉग स्क्वॉड टीम मेले में उमड़ने वाली भारी भीड़ के बीच वन्य प्राणियों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण का बेहतर संदेश दिया ।इस अभियान में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के डॉग स्क्वॉड का प्रशिक्षित श्वान ‘अपोलो’ भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हुए पचमढ़ी में बस स्टैंड से लेकर जटाशंकर, महादेव, जलगली, भजियागिरी और कजरी जैसे संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन चेकिंग की। अपोलो ने संदिग्ध ठिकानों, घुमक्कड़ जातियों के डेरों और फूल-माला की दुकानों तक पर सघन तलाशी एवं सर्चिंग की जिससे कि किसी भी असामाजिक गतिविधि या वन्यजीव अपराध के लिए कोई गुंजाइश न बचे। डॉग स्क्वॉड की टीम अपोलो को साथ लेकर वन्यजीव अंगों या उनसे जुड़ी अवैध वस्तुओं के क्रय-विक्रय और परिवहन पर रोक लगाने के लिए दिन-रात चौकसी कर रही है। इसके लिए एक मजबूत सूचना तंत्र भी सक्रिय किया गया है।

