
नर्मदापुरम / सोमवार को भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय कार्य समिति की 161वीं बैठक रांची झारखंड में लिए गए। निर्णय के अनुसार भारत के संपूर्ण जिलों में धरना प्रदर्शन आयोजित कर मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के नाम से ज्ञापन सौंपा गया। उसी कड़ी में भारतीय मजदूर संघ जिला नर्मदापुरम द्वारा संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की 53 सूत्रीय मांगों का मुख्यमंत्री के नाम एवं 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम से जिला कलेक्टर नर्मदापुरम के माध्यम से मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन एवं प्रधानमंत्री भारत सरकार को सौंपा गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता नृपेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ, मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय मजदूर संघ मध्य प्रदेश के प्रदेश मंत्री भारतीय मजदूर संघ मध्यप्रदेश अजय विश्वकर्मा, कार्यक्रम का संचालन एवं ज्ञापन का वाचन जिला मंत्री योगेंद्र शर्मा द्वारा किया गया । धरना स्थल पर जिला मंत्री द्वारा दिए जाने वाले 53 सूत्रीय एवं 11 सूत्रीय ज्ञापन का वाचन किया गया। ज्ञापन सोपने के बाद अध्यक्ष द्वारा सभी का आभार व्यक्त कर रैली का समापन किया गया । ज्ञापन सौंपने वालों में भारतीय मजदूर संघ जिला नर्मदापुरम एवं भारतीय मजदूर संघ से संबंध मध्य प्रदेश, आंगनवाड़ी सहायिका महासंघ, राज्य कर्मचारी संघ, पेंशनर्स महासंघ, पंचायत सचिव सहायक सचिव महासंघ, संविदा कर्मचारी महासंघ, अध्यापक संविदा शिक्षक कर्मचारी महासंघ, पेंशनर महासंघ, वरिष्ठ नागरिक परिषद, बिजली कर्मचारी महासंघ, पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद, आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ, आशा एवं आशा सुपरवाइजर कर्मचारी महासंघ, वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर महासंघ मोबिलाइजर संघ सभी के प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य सेकड़ो की संख्या में महिला पुरुष उपस्थित रहे ।

