नर्मदापुरम / वरिष्ठ नागरिक समिति नर्मदापुरम द्वारा भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस शासकीय माध्यमिक शाला आईटीआई में छोटे-छोटे बच्चों के बीच मनाया गया। दिव्यांग छात्राओं के छात्रावास में भी जाकर ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जो काफी अच्छा था। दिव्यांग छात्राओं ने सुंदर स्वागत गीत गाया, उसके पश्चात वरिष्ठ नागरिक समिति की ओर से सभी बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यक्रम के उपरांत 6 पौधे का रोपण किया गया। जिसमें बच्चों के लिए फलदार पौधे आरोपित किए गए। जामुन, बिही, इसके अलावा बादाम, कटहल के भी पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ नागरिक समिति ने संस्था के प्रमुख श्री उईके, श्री टेकाम एवं विद्यालय परिवार को धन्यवाद प्रेषित किया। विद्यालय प्रशासन ने भी वरिष्ठ नागरिक समिति के सदस्यों का आभार प्रकट किया एवं आगे भी सहयोग की अपेक्षा रखी। जिसे वरिष्ठ नागरिक समिति के सभी सदस्यों ने खुले दिल से विद्यालय में किसी भी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता होने पर सहयोग प्रदान किए जाने का आश्वासन दिया।

